Friday, September 4, 2026

यहां बेकाबू कार गहरी खाई में गिरी; युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इस बीच एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। अनियंत्रित कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौतहो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा राजधानी देहरादून के चकराता क्षेत्र में दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर हुआ। बताया जाता है कि दुनुवा गांव निवासी जगमोहन (25) कार से कहीं जा रहे थे। दुनुवा गांव से कुछ दूरी पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद जगमोहन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी चकराता बीएल भारती ने बताया कि हादसे के समय कार में केवल चालक ही सवार था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.