Saturday, September 5, 2026

यशपाल आर्या के कुत्ते ने समाचार पत्र विक्रेता को काटा, अब इलाज कराने में कर रहे आनाकानी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। प्रातः तड़के हाईवे से लेकर विभिन्न गलियों तक क्षेत्र में घूम कर कठिन मेहनत के बाद समाचार पत्र का वितरण करने वाले समाचार पत्र विक्रेता (हौकर) गोपाल सिंह मेहरा को समाचार पत्र वितरण के दौरान ग्राम दुर्गापालपुर परमां हल्दूचौड़ निवासी यशपाल आर्या के कुत्ते ने काट लिया, जिसकी उन्होंने गृह स्वामी से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि वह रेबीज का इंजेक्शन लगवा लें, तथा दवाई खरीद लें, उसकी पेमेंट वह कर देंगे।

जब वह इंजेक्शन लगवा कर और दवाई खरीद कर उसका बिल लेकर कुत्ते के मालिक यशपाल आर्य के घर पहुंचे तो गोपाल सिंह का आरोप है कि अब कुत्ते का मालिक पैसा देने में आना-कानी कर रहा है, जिसकी उन्होंने हल्दूचौड़ पुलिस चौकी में तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इधर चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने आरोपी को चौकी में बुलवाकर उनकी पीड़ित समाचार पत्र विक्रेता से वार्ता कराई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.