Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड में पेपर लीक होने से छात्र छात्राओं के साथ हो रहा गलत: डॉ गणेश उपाध्याय

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड देवभूमि के मुख्यमंत्री सम्मानित धामी जी , आप बार-बार यह कह रहे हैं उत्तराखंड के किसी भी परीक्षार्थी व छात्र -छात्राओं का का बुरा नहीं होने दूंगा । उत्तराखंड के ही पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में हरिद्वार भाजपा के सांसद श्री त्रिवेंद्र रावत जी भी कह चुके हैं कि सीबीआई जाँच होने में कोई परेशानी नहीं चाहिए । आखिर आप इससे क्यों दूर भाग रहे हैं।

यह बात उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी डॉ गणेश उपाध्याय व प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने कहां की आज उत्तराखंड सरकार अपनी पीठ खुद थप – थपाते हुये नहीं थकती कि जो नकल विरोधी कानून हमने बनाया है । देश के और प्रदेश की सरकार भी हमारे इस कानून की नकल ले रही है । जो ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक हुआ है ,आपने उस सिस्टम के खिलाफ कानून में कड़ी कार्रवाई का प्रावधान करना चाहिए था जिसकी वजह से आज उत्तराखंड राज्य शर्मशार हुआ है। आपने तो उन लोगों को धन्यवाद देना चाहिए ,जिन्होंने आपके नकल विरोद्धी कानून की कमियों को उजागर किया है। उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष व सांसद श्री महेंद्र भट्ट, आज पूरे उत्तराखंड की हर कोने-कोने पर छात्र- छात्राएं व बेरोजगार संगठन ट्रिपल एससी पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहा है, यह कांग्रेस का षड्यंत्र है। ध्यान रखें, ऐसा ही माहौल 1993- 94 मे शिक्षा में भी ओबीसी के लिए सीट निर्धारित की गई थी। जबकि उस दौरान उत्तराखंड में ओबीसी बहुत कम संख्या मे थी, जिसकी वजह से प्रथम श्रेणी में पास छात्र- छात्राओं का एडमिशन नहीं हो पा रहा था । सीटे रिक्त पड़ रही थी, इसके खिलाफ ही उस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल था, शायद आपने भी आंदोलन मे भागीदारी की होगी । यह लड़ाई तत्कालीन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव जी ने कहा था कि उत्तराखंड से कोई लेना-देना नहीं, राज्य में बदल गई और हम सब लोगों ने कहा कि अपना राज्य बनेगा ।आरक्षण की व्यवस्था संख्या बल के हिसाब से करेंगे । वही उत्तराखंड सरकार में हो रहा है । इसलिए इस मामले की गंभीरता से समझे ,आज परिवर्तन युवा वर्ग के द्वारा ही होता है ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.