Saturday, September 5, 2026

होली चाइल्ड स्कूल में सक्रिय शिक्षण (एक्टिव लर्निंग) पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। होली चाइल्ड स्कूल में सी॰बी॰एस॰ई॰ द्वारा शिक्षकों के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘सक्रिय शिक्षण‘‘ विषय पर एक प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान मिंटू दुबे, उप-प्रधानाचार्य (प्रशासन) श्री प्रदीप जोशी एवं उप-प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) श्रीमति मंजू अधिकारी के साथ-साथ सभी शिक्षक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ श्रीमती पूजा अग्रवाल और डा॰ शाह फैसल खान ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का संचालन किया तथा उपस्थित शिक्षकों के साथ अपनी विशेषज्ञता साझा की।

होली चाइल्ड स्कूल में सक्रिय शिक्षण (एक्टिव लर्निंग) पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में कक्षा में सक्रिय शिक्षण को लागू करने की नवीन रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रतिभागियों ने नवीन शिक्षण दृष्टिकोण का अन्वेषण किया, जो छात्रों की सहभागिता, आलोचनात्मक सोच और टीम वर्क को बढ़ावा देता है।

होली चाइल्ड स्कूल में सक्रिय शिक्षण (एक्टिव लर्निंग) पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

संवादात्मक सत्रों और चर्चाओं के माध्यम से, शिक्षकों ने सीखा कि कैसे अपनी कक्षाओं में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को डिजाइन और कार्यान्वित करें, एक सहयोगात्मक शिक्षण वातावरण को बढ़ावा दें, सहकर्मी शिक्षण और अधिगम को प्रोत्साहित करें, छात्रों की समझ और प्रगति का आकलन करें।

कार्यशाला के अन्तिम चरण में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान मिन्टू दूबे ने बताया कि यह कार्यशाला शिक्षकों को सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, चुनौतियों का समाधान करने और अपने शिक्षण कौशल को बढ़ाने के लिए मददगार साबित होगी। शिक्षकों को छात्र-केंद्रित परिवेश बनाने में सक्षम बनाएगी, जिसके फलस्वरूप छात्रों में शैक्षणिक विकास और प्रगति का लाभ होगा। कार्यशाला के समापन पर प्रधानाचार्य जी ने विशेषज्ञ श्रीमती पूजा अग्रवाल और डा॰ शाह फैसल खान जी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.