Friday, September 4, 2026

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के आवास पर पहुंचे राजकुमार ठुकराल का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने के उपरांत कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के आवास पर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।* इस अवसर पर ममता रानी ने कहा कि राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और आने वाले समय में कांग्रेस एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी। ममता रानी ने कहा कि अनुभवी नेताओं के साथ आने से जमीनी स्तर पर पार्टी का जनाधार और अधिक व्यापक होगा। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। ठुकराल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान धर्मपाल सागर, अनुज, बाबू विश्वकर्मा, ललित बिष्ट, चमन, उमा, ज्योति टम्टा, नरेश सागर, रंजीत सागर, माया देवी, आनंद शर्मा, देवेन्द्र कुमार, महेश उपाध्याय, सुदीप ठाकुर, बंटी मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.