भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। शटरिंग का काम कर रहा एक मजदूर तीसरी मंजिल से गिरकर गभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सैंटर रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार छत्तरपुर निवासी 45 वर्षीय भोला राम सोमवार दोपहर को अन्य मजदूरों के साथ निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का काम कर रहा था। इसी बीच वह अचानक नियंत्रण खो बैठा और तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। आनन फानन में साथी मजदूर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया।




