भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। यहां हल्द्वानी मार्ग पर पर स्थित एक निजी बैंक में परिचित महिला को लोन के मामले में बंधक बनाये जाने की जानकारी मिलने पर बैंक पहुंचे उसके गारंटर पर बैंक की एक महिला द्वारा रिवाल्वर तान दी गई और बैंक प्रबंधक द्वारा उसे पुलिस के सामने ही जान से मार देने की धमकी तक दे दी गई।
पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह एक निजी बैंक में कलैक्शन का काम करता है। इस पर उससे सम्पूर्ण जीवन धन निधि लिमिटेड बैंक में 50 रूपये किश्त का एक खाता खुलवाया। उसका आरोप है कि जमा कराये रूपयों व बैंक के खाते में अन्तर सामने आया। उसने बताया कि उसने बैंक की एक महिला खातेदार की जमानत ली है। महिला ने बताया बैंक से उसे 1-20 लाख के लोन का नोटिस मिला है। उसे बैंक में बैठाकर रखा है। जब वह जानकारी लेने बैंक गया तो वहां पता चला कि लोन 30 हजार का ही है। इस मामले में जब बैंक प्रबंधक से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने अभद्रता करनी शुरू कर दी और उसे धक्का दिया। इस पर 112 पर फोन कर पुलिस को बुलवाया गया। आरोप है बैंक प्रबंधक ने पुलिस के सामने ही उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां मौजूद एक महिला ने उस पर रिवाल्वर तान दी। सारी घटना की वीडियो भीउसके पास मौजूद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




