Saturday, September 5, 2026

हाईवे पर चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। नेशनल हाईवे पर टेंपो में काशीपुर से केलाखेड़ा आ रही महिला को बंधक बनाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। उसके साथ लूटपाट की बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और चालक समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

केलाखेड़ा के एक गांव निवासी 50 साल की महिला 17 अप्रैल की तड़के मायके दिल्ली से काशीपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से घर जाने के लिए टेंपो में सवार हुई। उसमें चालक समेत आठ लोग सवार थे। दो महिलाएं कुछ दूरी उतर गईं। दो और लोगों के सुल्तानपुर पट्टी में उतने के बाद टेंपो में पीड़िता, चालक और दो युवक बचे। सुल्तानपुर पट्टी से आगे बढ़ने पर टेंपो में पिछली सीट पर दोनों युवकों ने महिला से बदतमीजी शुरू कर दी। जब महिला ने टेंपो रोकने के लिए कहा तो चालक ने गति बढ़ा दी। युवकों ने टेंपो के पर्दे गिराकर महिला को काबू कर लिया। चालक ने तेज आवाज में गाने बजा दिए। दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे गदरपुर थाना क्षेत्र के हरिपुरा मसीत रोड पर फेंककर भाग गए। वे दस हजार रुपये और चांदी की पायल भी लूट ले गए। पुलिस ने ग्राम मझराशिला निवासी टेंपो चालक गौरव रावत, ब्लॉक रोड गदरपुर निवासी अमित गुप्ता, वार्ड चार गदरपुर निवासी विक्की को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.