Friday, September 4, 2026

यहां 50 हजार की रिश्वत लेते महिला अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हरिद्वार / रुड़की।  भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सतर्कता विभाग ने बाल विकास विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। देहरादून सतर्कता सेक्टर की ट्रैप टीम ने बुधवार को रुड़की क्षेत्र में यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में दर्ज मुकदमा संख्या 6/2026 के तहत की गई। प्रमोशन के नाम पर मांगी रिश्वत।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राखी सैनी, जो बाल विकास अधिकारी कार्यालय रुड़की ग्रामीण द्वितीय में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं, पर आरोप है कि उन्होंने एक कर्मचारी से प्रमोशन कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और शिकायतकर्ता के सहयोग से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही आरोपी ने तय रकम ली, टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच के घेरे में अन्य अधिकारी

इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के दौरान विकास भवन रोशनाबाद स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) कार्यालय के एक अधिकारी धर्मवीर सिंह का नाम भी सामने आया है। सतर्कता विभाग अब इस एंगल से भी जांच कर रहा है कि कहीं इस प्रकरण में अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी संलिप्त तो नहीं हैं। विभाग का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.