Saturday, September 5, 2026

यहां सड़क दुर्घटना में महिला की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। बेल बाबा पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार बनभूलपुरा, लाइन न. 18 निवासी घायल दंपति में से महिला काशिफा की मौत, घर में कोहराम।

हल्द्वानी में आज का दिन काशिफा के लिए काल बन कर आया, युसूफ और काशिफा (24) की शादी 4 नवंबर 2024 को हुई थी लेकिन शादी के मात्र साढ़े 4 महीने बाद ही यह साथ छूट जाएगा कोई नहीं जानता था। आज सुबह दंपति रोज़े के लिए सेहरी कर बाइक से बिलासपुर रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे। हल्द्वानी रामपुर रोड बेल बाबा मंदिर के पास पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने तेज़ गति में जोरदार टक्कर मारी, स्विफ्ट कार की रफ्तार इतनी तेज थी की बाइक सवार दंपति सड़क पर ही घिसटते हुए पेड़ से जा टकराए, स्विफ्ट कार में भी चालक ब्रह्मदेव और दंपति संजय बोरा और उसकी पत्नी ज्योति बोरा भी घायल हो गए।

कुछ राहगीरों ने अपनी कारों में बैठा कर सुशीला तिवारी अस्पताल तक घायलों को पहुंचाया, कार सवार ज्योति बोरा के भी कंधे और पैर में फैक्चर बताया जाता है

लेकिन इधर काशिफा की मौत से पूरा घर सदमे में है। रमजान के पाक महीने के चलते काशिफा और यूसुफ रोज़े से थे और काशिफा गर्भवती भी थी। फिलहाल काशिफा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी मोर्चरी ले जाया गया है जिससे रविवार को हल्द्वानी के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए ख़ाक किया जाएगा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.