Saturday, September 5, 2026

यहां जहर खाने से महिला की हुई मौत

Share

Advertisement

चंदनपुर दिनेशपुर में संदिग्ध हालातों में महिला ने विषपान कर लिया उसकी देर सायं यहां एक निजी चिकित्सालय में उपचार दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने प पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के भोंपूराम खबरी।  चंदनपुर दिनेशपुर निवासी सोहन गोस्वामी ट्रांसपोर्ट कम्पनी में काम करता है। उसकी पत्नी 27 वर्षीय नेहा व एक पुत्र और एक पुत्री है। बताया जाता है कि सोहन गत दिवस रोज की तरह ड्यूटी पर गया था। जिसके जाने के बाद पत्नी नेहा ने पुत्र को खाना खिलाया और पुत्री को स्कूल छोड़ने चली गई।

दोपहर में पुत्र ने देखा कि उसकी माता के मुंह से झाग निकल रहा है और वह बेसुध पड़ी हुई है। उसके शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ पहुंचे और उन्होंने नेहा को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। जानकारी मिलने पर सोहन भी घर आ गया। नेहा को गंभीर हालत में नगर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां शनिवार के देर सायं उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लिया और उसके परिजनों को मामले से अवगत कराया। बताया जाता है कि नेहा का करीब 6 वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.