Saturday, September 5, 2026

यहां महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक घर में 56 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.बताया जा रहा की महिला घर में अकेले किराए पर रहती थी, उसके दो बेटे और चार बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है,

वरिष्ठ उपनिक्षक हल्द्वानी कोतवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खन्ना फार्म चौधरी तालाब निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसके यहां एक 56 वर्षीय महिला किराए मे रहती है.महिला का कमरा नहीं खुल रहा है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला बेड के नीचे मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और उसके नाक से खून निकल रहा था।पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की जिसके बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच पड़ताल कर नमूने इकट्ठा किये, पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि महिला का नाम प्यारी देवी है, जिसकी उम्र 56 वर्ष है, महिला के पति की 11 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है और उसके चार बेटियां और दो बेटे हैं. सभी की शादी हो चुकी है, बेटियां अपने ससुराल रहती है जबकि दोनों बेटे बरेली में रहते हैं, जहां वह नौकरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टिया लग रहा है कि महिला वृद्ध हो चुकी है महिला रात में सम्भवतः बैड से गिरी होगी जहां वह उठ नहीं पाई होगी,

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.