Friday, September 4, 2026

यहां बस की चपेट में आने से चारधाम यात्रा पर आईं महिला श्रद्धालु की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गौचर चमोली।  चारधाम यात्रा पर आई उत्तर प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु की गौचर मेला मैदान में बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने बस चालक हिरासत में लिया। हादसा बुधवार सुबह 7 बजे के आसपास की है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बस संख्या DD01 R 9725 के चपेट में आ गई घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान राजकुमारी (67) पत्नी शशिकांत शर्मा निवासी पचोखरा, थाना दिलदारनगर, तहसील जमानिया, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह 15 मई को परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर निकली थीं। ऋषिकेश से वह बस संख्या UK 11PA 4040 से यात्रा कर रही थीं।

पुलिस ने हादसे के आरोपित चालक मितेश कुमार मोदी निवासी मेहसाना, गुजरात को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ले ली है। मामले में पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। गौचर चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र गुसाईं ने बताया कि सीज किए गए वाहन में सवार तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ भेजने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित रवाना किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.