Friday, September 4, 2026

यहां ट्रक अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, महिला और ड्राइवर की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऋषिकेश के पास भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दर्दनाक हादसे में वाहन चालक एवं एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भयावह था कि ट्रक सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा और ट्रक के साथ सड़क पर लगे दो कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बांयी ओर झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे जिससे उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक की भी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

मृतकों पहचान चालक फारुख, निवासी बहादरपुर लक्सर हरिद्वार व कौशल्या पत्नी सुरेश, उम्र 42 वर्ष, निवासी बावाडी शिवपुरी के रूप में हुई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.