Friday, September 4, 2026

महिला का भाजपा पार्षद पर अश्लील हरकतें करने व मारपीट का आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक महिला ने क्षेत्र के भाजपा पार्षद पर अश्लील हरकतें करने और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला तहरीर लेकर थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मूलरूप से जनपद पिथौरागढ़ और हाल जनपथ रोड ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला थाना ट्रांजिट कैंप पहुंची। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा कि ट्रांजिट कैंप शिवनगर निवासी भाजपा पार्षद की पत्नी उसकी सहेली है। 14 मार्च की शाम चार बजे वह अपने साथी किराएदार युवती के साथ पार्षद की पत्नी से होली मिलने गए हुए थे। होली मिलने के बाद जब वह घर को वापस आने लगे तो पार्षद भी पहुंच गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान पार्षद उनसे अश्लील हरकत करने लगा। साथ ही छेड़छाड़ कर अभद्रता की। उसकू विरोध करने पर पार्षद और उसकी पत्नी ने उनसे गालीगलौज कर मोबाइल छिन लिया। मोबाइल में उसके पांच हजार रुपये भी थे। बाद में इसकी जानकारी उन्होंने अपने मकान स्वामी को दी। जिस पर वह पार्षद को समझाने आए तो दोनों पति पत्नी ने उनसे भी मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित पार्षद और उसकी पत्नी पर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है। इधर आरोपी पार्षद से इस मामले में जानकारी चाही तो उसने संपर्क नहीं हो सका।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.