Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर में क्या मिलावटखोरी करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग कसेगी शिकंजा या फिर सिर्फ खानापूर्ति 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। त्यौहारी सीजन आते ही मिलावट खोर बाजारों में हो जाते हैं सक्रिय लाखों का होता है कारोबार उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर में त्यौहारी सीजन के साथ ही मिलावट खोरों के भी वारे न्यारे हो जाते हैं जो लाखों रुपए का नकली दूध मावे से बनी मिठाइयां बेच कर आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ते जहां खाद्य सुरक्षा विभाग टीमें भी एक्टिव मोड़ में दिखाई देती हैं जिसमें टीमों को कई बड़ी सफलता भी हासिल होती हैं वहीं कई बड़े पैमाने पर मिलावट करने वाले खाद्य सुरक्षा विभाग को ठेंगा दिखाते हुए बाजारों में मिलावटी खाद्य सामग्री का कारोबार कर लाखों के वारे न्यारे करने में सफल हो जाते हैं। वहीं कई बार मिठाइयों की नामी दुकानों पर नकली मावे से तैयार मिठाइयों के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। उसके बावजूद बाजारों में मिलावटी मिठाइयों का कारोबार करने वालों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि सरेआम नियमों का उल्लंघ कर अपने कारोबार करने में सफल हो रहे हैं। वहीं त्यौहारी सीजन के मौके पर बाहरी क्षेत्रों से आने वाले दुकानदार नकली मावे से बनी व बासी मिठाइयों की दुकानें लगाकर सस्ते दामों में बेचकर ग्राहकों को खूब लूटने का काम करते हैं। लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ऐसे लोगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर में क्या मिलावटखोरी करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग कसेगी शिकंजा या फिर सिर्फ खानापूर्ति 

सवाल यह भी है यदि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से त्यौहारी सीजन से पूर्व में शुद्धता एवं गुणवत्ता को लेकर सख्ती बरती जाए तो शायद बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थ के कारोबार पर नियंत्रण किया जा सकता है। जिससे आम आदमी अपने परिवार के साथ स्वच्छता एवं शुद्ध मिठाइयों के साथ त्यौहार का आनंद ले सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या ऊधम सिंह नगर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने में क्या की कार्यवाही करेगी या फिर कार्यवाही के नाम पर बड़े कारोबारियों पर मेहरबानी की जाएगी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.