Saturday, September 5, 2026

सेटेलाइट एम्स की मिलेगी सौगात, मेडिकल कॉलेज में विधिवत होगी पढ़ाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नए वर्ष में जिले को कई सौगातें मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सुविधाओं में आमूलचूल परिवर्तन होगा तो खेल सुविधाओं के विकास के साथ ही परिवहन सुविधा में बढ़ोतरी होगी। जिले के किच्छा में करीब सौ एकड़ भूमि में 351 करोड़ की लागत से 280 बेड का सेटेलाइट एम्स बन रहा है। सेटेलाइट एम्स के नव वर्ष में अस्तित्व में आने की प्रबल संभावना है।

जिला मुख्यालय में स्थापित मेडिकल कॉलेज में आने वाले वर्ष से विधिवत कक्षाओं के संचालन की कवायद की जा रही है। सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्ष में मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने की है। इसका एलान कई बार मुख्यमंत्री स्वयं कर चुके हैं। जिला अस्पताल परिसर में 30 लाख रुपये की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनकर तैयार है। नए साल में इस ब्लॉक के उपकरणों से सुसज्जित होने की उम्मीद है।

 

 

नया साल जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी के

लिहाज से बेहद उपलब्धि लेकर आएगा। जिले को

सेटेलाइट एम्स के साथ ही व्यवस्थित मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी। रिंग रोड का निर्माण होने से जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था में थोड़ा बहुत बदलाव आएगा। – शिव अरोरा, विधायक रुद्रपुर

नव वर्ष में शहर को मोदी मैदान में स्टेडियम की सौगात मिलेगी। गांधी पार्क के व्यवस्थित होने के साथ ही अंडर ग्राउंड पार्किंग अस्तित्व में आएगी। नया साल में जिला मुख्यालय में सुविधाओं का विकास देखने को मिलेगा। विकास शर्मा, मेयर नगर निगम रुद्रपुर

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.