Friday, September 4, 2026

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला आज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला आज को हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 48 नवनिर्वाचित विधायक बुधवार शाम को बैठक करेंगे, जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात प्रबंधन के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियां भी तैनात की जाएंगी।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, “गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर सुरक्षा बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें भी अलर्ट पर रहेंगी।”

भाजपा के शीर्ष नेता होंगे शामिल, रामलीला मैदान की हो रही साज-सज्जा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को रामलीला मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 25 साल बाद दिल्ली में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है, जिससे यह समारोह ऐतिहासिक और भव्य होने वाला है।

तरुण चुघ ने कहा, “दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और शीर्ष नेता शामिल होंगे।”

रामलीला मैदान को नए रंग-रोगन से सजाया जा रहा है और यहां लगभग 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता आयोजन स्थल के आसपास सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

भाजपा ने 26 साल बाद दिल्ली में सत्ता वापसी की

8 फरवरी को घोषित दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। वहीं, आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटें मिलीं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.