Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड: पहाड़ो पर सफेद चादर, 4 जिलों में बारिश -बर्फबारी की सम्भावना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में नए साल के पहले ही दिन मौसम ने करवट ले ली है। चमोली जिले के ऊँचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। नीति घाटी में हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज यानी 2 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 3200 मीटर या उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट

इधर मौसम विभाग ने हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाकों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से ठंड और बढ़ गई है।

देहरादून की हवा अब भी जहरीली

राजधानी देहरादून में वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। गुरुवार को यहां AQI 176 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले AQI 250 के पार पहुंच गया था।

देहरादून में आज आसमान आंशिक रूप से बादलयुक्त रहने की संभावना है। निचले इलाकों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 5 जनवरी तक विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सामान्यतः साफ बना रह सकता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.