Friday, September 4, 2026

देखिए वीडियो: नैनीताल पुलिस की लखीमपुर खीरी में दबिश, फिल्मी अंदाज़ में आरोपी की हुई गिरफ्तारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। नैनीताल जिले के बेतालघाट गोलीकांड मामले में कुख्यात बदमाश और मुख्य आरोपी अम्रत पन्नू को नैनीताल पुलिस ने लखीमपुरखीरी से दबोचा, गोली कांड को अंजाम देने के बाद से ही फरार था आरोपी अम्रत पन्नू।”थाना अध्यक्ष बेतालघाट अनीस अहमद ने अपनी टीम के साथ लखीमपुर खीरी में दबिश दी और फिल्मी अंदाज़ में आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।”

दरअसल, 14 अगस्त को चुनावी प्रक्रिया के दौरान फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। मामला गंभीर होने पर नैनीताल चुनाव आयोग ने थाना अध्यक्ष अनीस अहमद और सीओ प्रमोद शाह के निलंबन की सिफारिश तक कर डाली थी।”

दबिश मै कुख्यात आरोपी को पकड़ने के लिए जब निकालनी पड़ी पिस्तौल, “इसी बीच दबिश का एक वीडियो किसी शख्स ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है… और अब चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।”

“कुख्यात आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस का फिल्मी अंदाज़… दोनों ही सुर्खियों में हैं।”

बाजार में गन प्वाइंट पर आरोपियों को पकड़ा तो मचा हड़कंप: बताया जा रहा कि नैनीताल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में उस समय आरोपियों की गिरफ्तारी की, जब एक आरोपी मेडिकल स्टोर से दवा खरीद रहा था. बाकी दो आरोपी पास में ही खड़े थे।

तभी नैनीताल पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को अचानक गन प्वाइंट पर ले लिया और उन्हें वाहन में बैठाने लगे. अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. हालांकि, बाद में लोगों को जब पता चला कि उत्तराखंड पुलिस थी तो उन्होंने राहत महसूस की.

आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान बेतालघाट थाना प्रभारी अनीस अहमद समेत अन्य पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे. बाकी वर्दी में इंतजार कर रहे थे. फिलहाल, पुलिस तीनों आरोपियों को साथ लेकर उत्तराखंड आ रही है.

जानकारी के मुताबिक, आज यानी 20 अगस्त को करीब 11 बजे तीन युवक थार गाड़ी से लखीमपुर के भीरा कस्बे के मुख्य बाजार में पहुंचे और एक मेडिकल स्टोर पर दवाइयां लेने लगे. तभी अचानक वाहन से उतरी उत्तराखंड पुलिस की टीम ने भीरा कोतवाली पुलिस की मदद से उन्हें गन प्वाइंट पर पकड़ लिया।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.