Saturday, September 5, 2026

देखिए वीडियो: केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन : यात्रियों ने भाग कर बचाई जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश अब चारधाम यात्रा पर भी असर डालने लगी है। आज सुबह रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके चलते हाईवे को बंद कर दिया गया है। पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मात्रा में पत्थर गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन हादसा बेहद डरावना था।

पहाड़ी से अचानक गिरे बड़े बोल्डर और पत्थरों की वजह से यात्री दहशत में आ गए। अचानक पहाड़ी से पत्थरों को गिरता देख यात्री इधर-उधर भागने लगे, कई यात्रियों ने वहां से भाग कर जान बचाई।

देखिए वीडियो: केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन : यात्रियों ने भाग कर बचाई जान

फिलहाल भूस्खलन की वजह से केदारनाथ जा रहे हैं यात्रियों को रोक दिया गया है। एनडीआरएफ और SDRF के जवानों द्वारा यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। कई यात्री जो दूसरी तरफ फंसे हुए थे उनको जंगल के रास्ते से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।

दरअसल, बारिश की वजह से प्रदेश के अति संवेदनशी क्षेत्र में लगातार पहाड़ दरक रहे हैं। कई जगह सड़के बंद होने से ज्यादा यातायात बाधित है,तो चार धाम यात्रा पर भी ब्रेक लग रहा है। केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास भूस्खलन की वजह से यात्रियों को रोक दिया गया है।

केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं का मुनकटिया के पास से रेस्क्यू किया जा रहा है। भूस्खलन की वजह से यात्रा मार्गो की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन रास्तों को खोलने में जुटा हुआ है। जेसीबी और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया है ताकि सड़क को आसानी से खोला जा सके।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.