Saturday, December 13, 2025

देखिए वीडियो: यहां बोलेरो का टायर फटने से महिला को लगी टक्कर, हुई मौत

Share

भोंपूराम खबरी,उत्तरकाशी। जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मानपुर में सड़क किनारे अपने घर के सामने खड़ी महिला को एक बेकाबू बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज़ थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो वाहन उत्तरकाशी की ओर से गाजणा की दिशा में जा रहा था। अचानक वाहन का टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा खड़ी महिला और एक घर की दीवार से जा टकराई।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिला परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल महिला रेखा देवी (45 वर्ष), पत्नी कीर्ति महेयर, निवासी मानपुर, को तत्काल जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Read more

Local News

Translate »