भोंपूराम खबरी। जहां पूरा जनपद उधम सिंह नगर में होली के रंगीली गानों में रंगीन है , वही शांतिपुरी में अजब गजब की होली सॉन्ग महिलाओं द्वारा दिखाए गए होलियारो की एक टीम पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ लता उपाध्याय के घर पर होली गायन सॉन्ग में एक महिला होलियार हेमा जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बनकर होली वालों के बीच पहुंचती है।
वही मोदी जी को देखकर सभी होलियार महिलाएं उनसे जंगली व पालतू जानवरों से खेती मे हो रहे नुकसान अन्य किसानों की समस्या हर घर जल योजना की वास्तविक सत्यता से समस्याओं को अवगत कराते हुए सरकारी योजना की सत्यता का वास्तविकता से अवगत कराया । मोदी जी के रूप में महिला हाथ-हाथ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं । सही सभी होलियार महिलाओं ने ने बहुत आनंद लिया, सॉन्ग के रूप पर सरकार पर कटाक्ष भी किया। वहीं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय के साथ मोदी जी के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि विगत 12 सालों से देश का आम जनमानस परेशान है मोदी जी ने हाथ उठाकर हाथ- हाथ कर इशारा करते हुए कहा कि अब कांग्रेस का समय आने वाला है । तत्पश्चात डॉ. लता उपाध्याय ने शाल ओढ़ाकर उन्हें विदा किया। इस रंगारंग होली के कार्यक्रम में अवसर पर जानकी उपाध्याय, पुष्पा कोरंगा, पिंकी उपाध्याय, मीना पंत, नीमा जोशी, उमापंत, ललिता जोशी, दीपा जोशी, तनुजा मेहता, दीपा कोरंगा, नीमा कोरंगा, खीमा कोरंगा, गीता कोरंगा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।




