Friday, September 4, 2026

देखिए वीडियो: यहाँ कार में घुस कर बैठा अजगर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार में एक कार में अजगर घुस कर बैठ गया। मामला बीएचईएल प्लांट का है। जहां भेल कर्मचारी की कार में एक विशालकाय अजगर जा घुसा। अजगर कार के इंजन के पास कुंडली जमा कर बैठ गया। जैसे ही कार के मालिक ने अजगर को देखा तो उसके होश उड़ गए।

देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में अजगर घुसने की सूचना वन विभाग को भी दी गई। हालांकि वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले भेल कर्मचारियों ने ही हिम्मत दिखाते हुए अजगर को गाड़ी से बाहर निकाला। करीब 12 फीट लंबे अजगर को कार के अंदर घुसा देखकर हर कोई दहशत में आ गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.