Friday, September 4, 2026

देखिए वीडियो: यहां भारी बारिश की ज़द में बहा मृत गुलदार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अल्मोड़ा जिले के सिमनोली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में कोसी नदी के तेज बहाव में एक वयस्क गुलदार पानी के तेज बहाव में बहता दिखा। राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जंगली जानवरों पर भी खतरा बढ़ गया है, स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलदार(तेंदुआ)अच्छे तैराक होते हैं, इसलिए ये आशंका कम है कि वह डूबने से मरा होगा।

गुलदार की मौत को लेकर संभावना जताई जा रही है कि उसका शव नदी किनारे पड़ा होगा और जलस्तर बढ़ने से वह बह गया होगा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। विभाग ने हलदर की मौत को लेकर जांच शुरू कर दी है और शव के बहाव की दिशा में खोजबीन की जा रही है।

इससे पहले भी बीते दिनों, एक गुलदार के नदी के तेज बहाव में बहने का वीडियो वायरल हुआ था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.