Friday, September 4, 2026

14 मार्च से झमाझम बारिश की चेतावनी, अंधड़ और वज्रपात का यलो अलर्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मौसम कल से भयंकर रूप दिखा सकता है। आज उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सुबह हल्के बादल छाए रहे, इससे ठंड में बढ़ोत्तरी महसूस की गई। दिन में धूल भरी हवाएं चलने से भी परेशानी उठानी पड़ी। कई इलाकों में आज सुबह धुंध भी छाई हुई थी। कल भी राज्य में धुंध छाने से कई हेली सेवाएं बाधित रहीं थी। कम दृश्यता के कारण मंगलवार को कुल 31 हेली उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हेलीकॉप्टर सेवा ठप रहने से यात्रियों को निराश लौटना पड़ा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण पिछले कुछ दिनों से राज्य के वातावरण में नमी बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते आज से 13 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च से बारिश और तेजी पकड़ सकती है। 14 मार्च को उक्त जिलों के अलावा अल्मोड़ा, टिहरी और देहरादून जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली कड़कने, 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार तक के अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

 

14-15 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज से 13 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक 14 और 15 मार्च को उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर तीव्र बारिश हो सकती है। 14 से 16 मार्च तक राज्य के लगभग हर जिले में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 35 सौ मीटर ऊंचाई तक के इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना आईएमडी ने जताई है। राज्य में 15 मार्च को 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने से जान माल के नुकसान का भी खतरा है। लिहाजा लोगों को सतर्कता बरतनी होगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.