Friday, September 4, 2026

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ वीडियो वायरल करना युवक को पड़ा भारी, तमंचे व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ वीडियो वायरल करना युवक को पड़ा भारी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान – तमंचे व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।

आज दिनांक , 25 अगस्त 2025 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नानकमत्ता पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

➡️ थाना नानकमत्ता पुलिस ने मुखबिर खास से सूचना मिलने और सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर 28 वर्षीय लखविन्दर सिह पुत्र बूढ़ सिह, निवासी ग्राम विचई, थाना नानकमत्ता को पकड़ा गया। वीडियो में वह शमशान घाट बरगद के पेड़ के सामने बंधे पर खड़ा दिखाई दे रहा था और दाहिने हाथ में पीले रंग का थैला पकड़े हुए किशनपुर की ओर जा रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

➡️ जाँच में उसके थैले से 01 अदद 12 बोर का तमंचा और 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। इस पर थाना हाजा में मु0एफआईआर न0-159/2025, 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत लखविन्दर सिह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।

*बरामद अवैध माल:*

➡️01 अदद तमंचा

➡️01 अदद जिन्दा कारतूस

*गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:*

➡️उपनिरीक्षक संजय कुमार

➡️कांस्टेबल 241 जगदीश पुजारी

➡️कांस्टेबल 1114 नवीन जोशी

🛑 एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा, “सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का वीडियो वायरल करना गंभीर अपराध है। जनपद में कानून के उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीम लगातार चौकस है और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.