Friday, September 4, 2026

1.38 करोड़ की नई विकास योजनाओं की सौगात पर ग्रामीणों ने किया बेहड़ का भव्य स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने गुरुवार को क्षेत्र में आयोजित उद्घाटन एवं जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों एवं नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में ₹1. 38 करोड़ की लागत से विकास कार्य स्वीकृत कराए जाने पर ग्राम बड़ौरा, रामेश्वरपुर, लालपुर एवं कच्ची खमरिया के ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बड़ौरा के आंतरिक 505 मीटर मार्ग निर्माण कार्य ₹51.07 लाख, ग्राम रामेश्वरपुर में 658 मीटर आन्तरिक निर्माण कार्य लागत ₹45 लाख, ग्राम लालपुर कब्रिस्तान में सौन्द्रियकरण कार्य ₹20.78 लाख तथा कच्ची खमरिया कब्रिस्तान में सौन्द्रियकरण कार्य ₹21.37 लाख की लागत से विधायक बेहड़ के प्रयासों से ही स्वीकृत कराये गए हैं। सभी ग्रामवासियों ने विधायक बेहड़ का स्वागत किया व आभार जताया |

कार्यक्रम के दौरान विधायक बेहड़ ने ग्राम कच्ची खमरिया में ₹13.50 लाख की लागत से निर्मित सड़क निर्माण कार्य, नगर पंचायत लालपुर की वसुंधरा कॉलोनी स्थित मंदिर में ₹2.99 लाख की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य तथा लालपुर स्थित होटल सिटी पार्क के समीप शिव मंदिर के निकट ₹2.79 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बेहड़ ने रामेश्वरपुर, लालपुर, कच्ची खमरिया, महराया, बड़ौरा, नोगवा एवं मल्लपुरा क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

जनसंवाद के दौरान विधायक बेहड़ ने कहा कि उनके प्रयासों से दरऊ एवं छिनकी क्षेत्र के कब्रिस्तानों में शेड निर्माण कार्य कराए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त कुर्रैया, लालपुर एवं कच्ची कमरिया के कब्रिस्तानों में शेड निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। वहीं भमरौला, सिसई बंडिया एवं नोंगवा के कब्रिस्तानों में टीन शेड स्थापित कराने हेतु भी प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

इसके पश्चात विधायक तिलक राज बेहड़ ने महराया क्षेत्र में विधायक निधि से ₹10 लाख की लागत से कराए जा रहे पीचिंग (Pitching) निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि कार्य पूरी गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए कराए जा रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक विकास कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है।

इस दौरान क्षेत्र ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, अशोक चुग, किन्नू शुक्ला, नरेश खुराना, डॉ. सुबेग गिल, श्रीराम शर्मा, परवेज मलिक, लक्खा चुग, मलकीत सिंह, जमील अहमद, शरीफ अहमद,गुड्डू,रंजीत कुमार, मुस्ताक मलिक, ग्राम प्रधान कफील मलिक, रफीक अहमद, शान मलिक, बाबा सांता सिंह, प्रेम मुंजाल, अमर सिंह, प्रेम गुम्बर, शैलेंद्र, बिट्टू हुडिया, रजनी यादव, बंटी ठुकराल, निशु गुम्बर, अयान, शौकत, अखलाख, आबिद अली, इमरान मलिक, मोहम्मद अहमद, सुल्तान अहमद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.