Friday, September 4, 2026

विजिलेंस ने ऊधमसिंहनगर का कनिष्ठ अभियंता को 20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस हल्द्वानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊधम सिंह नगर जिले में तैनात कनिष्ठ अभियंता को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप कि जेई ने वाटर कूलर लगाने के एवज में भुगतान जारी करने के नाम पर ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी। जानकारी के अनुसार जसपुर क्षेत्र में ठेकेदारी करने वाले एक पंजीकृत ठेकेदार ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ब्लॉक जसपुर में वाटर कूलर लगाने के कार्य के एवज में कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार द्वारा 20 हजार रुपये और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर द्वारा 12 हजार रुपये की मांग की गई।

शिकायत की जांच में मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सोमवार को कुंडा काशीपुर क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम जांच की जा रही है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेशन ने कार्रवाई करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर सूचना दें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.