Saturday, September 5, 2026

उपराष्ट्रपति का नैनीताल दौरा : कल हल्द्वानी में VVIP मूवमेंट,ट्रैफिक रूट में बड़े बदलाव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 25 जून से तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर उत्तराखंड के नैनीताल आ रहे हैं। इस विशेष अवसर पर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं बेहद सख्त कर दी गई हैं। उपराष्ट्रपति कुमाऊं विश्वविद्यालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे, साथ ही अन्य शैक्षिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कुमाऊं विश्वविद्यालय की फैकल्टी के साथ संवाद करेंगे और शेरवुड कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे. ऐसे में नैनीताल के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा रिहर्सल और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है. आईजी नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 400 से अधिक पुलिसकर्मी तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), एटीएस और ड्रोन सर्विलांस समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है. उपराष्ट्रपति के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. स्थानीय प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन भी उपराष्ट्रपति की मेजबानी को लेकर व्यापक तैयारियों में जुटा है. नैनीताल में यातायात व्यवस्था, ठहराव स्थल और सभास्थलों पर सुरक्षा और सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर पुलिस ने हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाले रास्तों पर विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 25-6-2025 को समय प्रातः 07ः00 बजे से 11ः00 बजे तक और दिनांक 27.06.2025 को समय 0ः900 से 13ः00 बजे तक अथवा वीवीआईपी महोदय के कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

◾दिनांक 25-06-2025 को समय 06ः00 बजे से 11ः00 बजे तक और दिनांक 27-06-2025 को समय 07ः00 से 13ः00 बजे तक वीवीआइपी रूट में समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

◾शहर हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन इस अवधि में हल्द्वानी से वाया कालाढूंगी, रामनगर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

◾वी0वी0आई0पी0 रूट तिकोनिया चौराहा हल्द्वानी से नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट तक जीरो जोन की कार्यवाही की जाएगी

◾वीवीआइपी महोदय के हल्द्वानी से नैनीताल प्रस्थान के समय निम्न स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया जायेगाः-

1-नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक की ओर।

2-नगर निगम कट से अटल मार्ग की ओर।

3-नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट से रूसी बैण्ड-2, रूसी बैण्ड-1 से मंगोली, कालाढूंगी की ओर।

4-नैनीताल से वाया भवाली, भीमताल मार्ग।

◾रोडवेज/केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज/केमू की बसें व टैक्सी वाहनों को वीवीआइपी महोदय के प्रस्थान से 20 मिनट पूर्व रोडवेज/केमू स्टेशन व टैक्सी स्टैंड पर ही रोक दिया जाएगा।

◾पनचक्की तिराहा से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को पनचक्की तिराहा पर रोका जाएगा।

◾गौलापार से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को महाकाली जनरल स्टोर तिराहा गौलापार पर रोका जाएगा अथवा गौलापुल की ओर भेजा जाएगा।

◾भीमताल से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त वाहनों को सलड़ी चौकी/चंदा देवी/अमृतपुर गेट के पास रोका जाएगा।

◾फ्लीट प्रस्थान करने पर भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त वाहनों को नंबर 1 बैंड ज्योलीकोट से न्यूनतम 02 किलोमीटर पीछे भवाली की ओर रोका जाएगा।

◾सम्पूर्ण वीवीआइपी रूट में फ्लीट प्रस्थान के दौरान पड़ने वाले विभिन्न कटों एवं लिंक मार्गों से मुख्य मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.