Friday, September 4, 2026

कुलपति ने किया दलहन वैज्ञानिको को सम्मानित 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वाधान में कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय जीकेवीके, बंगलूरू में हाल ही में आयोजित दलहन की वार्षिक कार्यशाला में गो ब पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के अखिल भारतीय समन्वित दलहन शोध परियोजना को खरीफ दलहन कार्यक्रम को सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार प्रदान किया गया। वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि के लिए विश्विद्यालय के कुलपति डॉ शिवेंद्र कुमार कश्यप द्वारा दलहन शोध में समन्वित रूप से कार्यरत सभी वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए इस सम्मान को विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई तथा विभिन्न विभागों के वैज्ञानिकों को एकजुट होकर शोध करने की सलाह दी। इस अवसर पर उनके द्वारा अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के दलहन वैज्ञानिक डॉ एस के वर्मा एवं डॉ अंजू अरोरा, सस्य विज्ञान विभाग के डॉ वी के सिंह, डॉ डी के शुक्ला एवं डॉ विनीता राठौर, मृदा विज्ञान विभाग की डॉ पूनम गौतम,

पादप रोग विभाग के डॉ के पी एस कुशवाहा एवं डॉ एल बी यादव, तथा कीट विज्ञान विभाग के डॉ रुचिरा तिवारी, डॉ मीना अग्निहोत्री तथा डॉ जे पी पुरवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.