Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड: इन IAS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारियां मिलने का सिलसिला जारी है। केंद्र सरकार ने 2003 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वहीं पहले से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात सेंथिल पांडियन को भारत सरकार में संयुक्त सचिव, पेयजल विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपॉइंटमेंट्स कमिटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) द्वारा जारी आदेश के अनुसार सचिन कुर्वे की नियुक्ति जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के पद पर पांच वर्षों के लिए की गई है। उनकी तैनाती पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) के आदेश के मुताबिक उन्हें पे लेवल-14 के तहत नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर सुनील पालीवाल का स्थान लेंगे।

सचिन कुर्वे उत्तराखंड शासन में स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चारधाम यात्रा के बीच उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद अब राज्य सरकार के सामने नए स्वास्थ्य और उड्डयन सचिव की नियुक्ति बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

इसी क्रम में सेंथिल पांडियन को भी केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में दो वर्ष का विस्तार मिलने के बाद उन्हें पेयजल विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्रशासनिक अनुभव और परियोजना प्रबंधन में उनकी दक्षता को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन नियुक्तियों के बाद उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई विभागों में नई तैनातियां और जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण हो सकता है। खासतौर पर स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती पर सबकी नजरें टिकी हैं।

वहीं राज्य सरकार ने कुछ अन्य आईएएस अधिकारियों को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दिया है। इनमें सविन बंसल और वंदना के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। यदि उनकी प्रक्रिया पूरी होती है तो आने वाले समय में उत्तराखंड कैडर के और अधिकारी भी केंद्र सरकार में सेवाएं देते नजर आ सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.