Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड: आज से गिरेगा तापमान,यहां ऑरेंज अलर्ट।।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड में इन दिनों सूरज के तेवर तल्ख बने हुए हैं और भीषण गर्मी पड़ रही है। पर्वतीय जिलों में हो रही बारिश के चलते गर्मी से थोड़ी राहत तो मिल रही है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं।

11 जून को पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 जून को भी मौसम इसी तरह से बना रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.