भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में योगदान देने वाले एक आंदोलनकारी के रूप में, मैं डॉ गणेश उपाध्याय, मैं दृढ़ विश्वास के साथ कहता हूं कि 25 वर्षों के बाद, अब समय आ गया है कि हम अपने राज्य को नई दिशा और ऊर्जा से सशक्त करें। हमें उत्तराखंड के नवयुवकों को उद्यमिता और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे वे सस्ती ब्याज दरों पर स्वरोजगार के अवसर पैदा कर सकें।
सूर्य घर सोलर उत्पादन योजना को बढ़ावा देने के साथ-साथ घरों पर सौर ऊर्जा लगाने के लिए दी जा रही सब्सिडी को भी फिर से लागू करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री धामी जी, आपकी युवा ऊर्जा और नवाचारी दृष्टिकोण के साथ, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप देवभूमि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाएंगे। ट्रिपल इंजन सरकार के साथ, हमें राज्य की संपत्ति के बटवारे जैसे लंबित मुद्दों का समाधान करने की दिशा में तेजी से बढ़ना चाहिए। अब समय है कार्रवाई करने का, ताकि हम अपने राज्य के भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बना सकें।




