Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर संगठन ने सौंपा मांग पत्र, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से की मुलाकात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर संगठन के कुमाऊं मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से उनके आवास पर भेंट कर संगठन की प्रमुख मांगों से अवगत कराया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा जारी की गई वरिष्ठता सूची (सीनियरिटी लिस्ट) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग करते हुए, इसे उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पुनः निर्धारित करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संगठन के सचिव दीपक पाठक ने बताया कि वर्तमान में जारी सीनियरिटी सूची में कई विसंगतियां हैं, जिससे कुछ कर्मियों को अनुचित लाभ मिलने की आशंका है। उन्होंने मांग की कि जब तक उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक इस सूची के आधार पर किसी भी प्रकार की पदोन्नति (प्रमोशन) न की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी दी कि अवर अभियंता संवर्ग द्वारा इस विषय में न्यायालय में पुनः याचिका भी दायर की गई है, जिसका निस्तारण लंबित है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को लेकर ऊर्जा सचिव और उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक से शीघ्र वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि आपका अहित किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा। जो भी उचित और न्यायसंगत होगा, उसके लिए मैं स्वयं प्रयास करूंगा।

 

प्रतिनिधिमंडल में महताब अली, आशीष काला, कुलदीप राठी, पारूल चौधरी, अफशान सैफी, प्रवीण सैनी, सत्येंद्र प्रकाश जोगियाल, ओमकार कौशिक, शुभम कुशवाहा, अरुण कुमार, सतीश जोशी, शैलेंद्र कुमार सैनी, अजय भारद्वाज, सोनू पांडे, उमेश राणा, भावना रखड़ी, संजय प्रसाद, इंतजार अली, जगदीश पंत, कुंदन सिंह, रश्मि लता, राजीव बिष्ट, पंकज सिंह, नरेश बोरा, आकाश पांडे, विनीत शर्मा, अशोक कुमार, प्रशांत अग्रवाल व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.