Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड पुलिस ने युवाओं के आंदोलन में लिया हिस्सा, महकमे में हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह ने नौकरी से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अपनी नाराजगी जाहिर की। पिथौरागढ़ जनपद में तैनात रहे शेर सिंह ने पुलिस व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि उनके अलावा कई अन्य जवान भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। जंतर-मंतर पर मीडिया से बातचीत के दौरान शेर सिंह ने 20 मार्च को हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस घटना से आहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना ने उन्हें काफी दुख पहुंचाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस सेवा छोड़ने का निर्णय लिया।

शेर सिंह ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती के पेपर तक परचून की दुकानों पर बिक रहे हैं। हालांकि, उनके इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि उत्तराखंड लौटने पर उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। शेर सिंह ने कहा कि उन पर कार्रवाई की जा सकती है और उन्होंने अपनी आवाज दबाने की कोशिश किए जाने की बात कही।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.