Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड: अगले 4 दिन भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

30 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके बाद 1 जुलाई को मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

*लोगों के लिए एडवाइजरी*

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में। भूस्खलन संभावित इलाकों और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें, क्योंकि लगातार बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.