Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड शासन ने इस अफसर को किया सस्पेंड, मची खलबली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने राजस्व वसूली में लापरवाही और अत्यंत खराब प्रदर्शन के आरोप में विद्युत वितरण उपखंड, दोराहा (बाजपुर) के उपखंड अधिकारी ललित मोहन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, काशीपुर एवं अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, बाजपुर की संस्तुति के आधार पर की गई है।

ललित मोहन को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम 4(1) के तहत निलंबित करते हुए उन्हें कार्यालय अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, उपाकालि, कर्णप्रयाग से सम्बद्ध किया गया है।

शासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि निलंबन अवधि के दौरान दोराहा उपखंड के सभी कार्यों और दायित्वों का निर्वहन अब गिरीश चंद्र पांडे, सहायक अभियंता-मापक, बाजपुर/उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखंड, बाजपुर नगरीय द्वारा किया जाएगा। यह कार्य अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में सौंपा गया है, जिसके लिए उन्हें कोई अलग मानदेय देय नहीं होगा।

निलंबन अवधि में ललित मोहन को अर्धवेतन के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता, साथ ही नियमानुसार महंगाई भत्ता और अन्य प्रतिकर भत्ते दिए जाएंगे, बशर्ते वह प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें कि वे किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं।

शासन ने स्पष्ट किया है कि भत्तों का भुगतान उन्हीं शर्तों पर अनुमन्य होगा, जब यह प्रमाणित किया जाए कि संबंधित खर्च वास्तव में उस प्रयोजन के लिए किया जा रहा है, जिसके लिए भत्ते स्वीकृत हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.