Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड को मिले इतने डॉक्टर, इन जिलों में मिली तैनाती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 84 नए एमबीबीएस चिकित्सक मिल गए हैं, जो राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से पास आउट हैं। इन बॉंडधारी चिकित्सकों को प्रदेश के नौ पर्वतीय जनपदों में तैनाती दी गई है। संबंधित चिकित्साधिकारियों को इन चिकित्सकों की सूची सौंप दी गई है ताकि प्राथमिकता के आधार पर उन्हें दूरस्थ चिकित्सा इकाइयों में तैनात किया जा सके।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश की चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए लगातार काम कर रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है। इस कड़ी में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से पास आउट 84 बॉंडधारी चिकित्सकों को पर्वतीय जनपदों में तैनाती दी गई है।

डॉ. रावत ने बताया कि बॉंडधारी चिकित्सकों को पौड़ी और अल्मोड़ा में 15-15, पिथौरागढ़ में 11, बागेश्वर में 6, चमोली और रुद्रप्रयाग में 9-9, उत्तरकाशी और टिहरी में 7-7 तथा चम्पावत में 5 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इन चिकित्सकों को प्राथमिकता के आधार पर दुर्गम क्षेत्रों के अस्पतालों में तैनाती दी जाएगी।

सभी बॉंडधारी चिकित्सकों को 20 दिन के भीतर अपने तैनाती स्थल पर योगदान देना होगा और अपनी योगदान आख्या संबंधित जनपद के सीएमओ को प्रस्तुत करनी होगी। मंत्री ने यह भी बताया कि यह नियुक्तियां बॉंड व्यवस्था के तहत 5 वर्ष के लिए की गई हैं और अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.