Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में पसरा मातम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) संजय खाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से न केवल उनके परिवार में मातम पसरा है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 54 वर्षीय संजय खाती मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के मल्ला गरका गांव के निवासी थे। वर्तमान में वे रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है।

बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी नाइट ड्यूटी निर्धारित थी। ड्यूटी पर जाने से पहले वे सुबह उठे, सामान्य दिनचर्या के अनुसार भोजन किया और फिर आराम करने के लिए सो गए। दोपहर में भी वे उठे, खाना खाया और पुनः विश्राम करने चले गए। उस समय तक सब कुछ सामान्य लग रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी के अनुसार, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मंगलवार सुबह एसआई धीरज टम्टा द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सहकर्मियों के अनुसार, संजय खाती एक जिम्मेदार, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी थे। उनके अचानक निधन से विभाग को गहरा आघात पहुंचा है। पुलिस लाइन में पोस्टमार्टम के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

वहीं, इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगा

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.