Saturday, September 5, 2026

उत्तराखण्ड: इन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और पहाड़ी राज्य का मौसम लगातार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

उत्तराखण्ड: इन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

राजधानी देहरादून में मौसम आंशिक रूप से बदली रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो चुकी हैं, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.