Saturday, September 5, 2026

यूजर्स को लगा जोरदार झटका, अब इन लेनदेनों पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गूगल पे यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। अब गूगल पे के माध्यम से बिल पेमेंट के लिए आपको कन्वीनियंस फीस (सुविधा शुल्क) का भुगतान करना होगा। चाहे बिजली बिल हो या गैस सिलेंडर का बिल, अब Google Pay से बिल पे करने के लिए आपको सुविधा शुल्क देना होगा। गौरतलब है कि गूगल पे अब तक यूजर्स से बिल पेमेंट्स के लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लेता था।

सुविधा शुल्क का करना होगी भुगतान

आज के समय में UPI के माध्यम से भुगतान करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोग अपने छोटे से बड़े भुगतान के लिए UPI की मदद से पेमेंट करते हैं। लेकिन अब गूगल पे ने कुछ लेनदेनों पर सुविधा शुल्क लगाना शुरू किया है। यह शुल्क डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किए गए पेमेंट पर लागू होगा। इस कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 0.5फीसदी से 1फीसदी तक का चार्ज देना पड़ेगा। इसके अलावा आपको GST भी देना होगा।

मोबाइल चार्ज पर भी शुल्क

बता दें, पिछले कुछ समय से गूगल पे यूजर्स से मोबाइल चार्ज पर भी शुल्क ले रहा था। गूगल पे से मोबाइल चार्ज करने पर यूजर्स को 3रुपए तक का सुविधा शुल्क देना पड़ता हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल पे पर यूजर्स को क्रेडिट कार्ड से बिजली बिल का पेमेंट करने पर 15रुपये का सुविधा शुल्क देने पड़े। रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल पे ने इस वसूली को प्रोसेसिंग फीस बताया था। इसमें GST भी शामिल था।

फिलहाल, गूगल पे के माध्यम से UPI पर चार्ज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, अभी तक UPI ट्रांजेक्शन पूरी तरह से फ्री है। UPI का इस्तेमाल मनी ट्रांसफर, मेट्रो कार्ड रिचार्ज, इंश्योरेंस प्रीमियम, रेलवे-फ्लाइट टिकट जैसी कई सेवाओं के लिए किया जाता हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.