Saturday, September 5, 2026

एक हफ्ते बाद उर्मिला सनावर की सोशल मीडिया पर वापसी, पोस्ट ने मचाई खलबली।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण के बाद जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा रही, वही उर्मिला सनावर एक हफ्ते की खामोशी तोड़कर अचानक सामने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर की गई उनकी ताज़ा पोस्ट ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

एक हफ्ते बाद उर्मिला सनावर की सोशल मीडिया पर वापसी, पोस्ट ने मचाई खलबली।

सूत्रों के मुताबिक, वायरल ऑडियो केस और पहले से दर्ज मुकदमों के चलते पुलिस लंबे समय से उर्मिला सनावर की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी थी। इसी बीच सार्वजनिक तौर पर गायब रहने के बाद उनकी सोशल मीडिया पर हुई वापसी को बेहद अहम माना जा रहा है।

SIT के सामने पेश होने का बड़ा ऐलान

उर्मिला सनावर ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि वह अंकिता हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी (SIT) के सामने पेश होने को पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास ऐसे ठोस सबूत मौजूद हैं, जो इस बहुचर्चित मामले की जांच की दिशा बदल सकते हैं।

VIP चेहरे से उठ सकता है पर्दा!

उर्मिला का सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि यदि उनके द्वारा सौंपे जाने वाले सबूत प्रमाणित होते हैं, तो इस केस में किसी बड़े वीआईपी चेहरे से पर्दा उठ सकता है। इस बयान के बाद से ही सत्ता और प्रशासनिक हलकों में बेचैनी साफ नजर आ रही है।

तेज हुई हलचल, सबकी नजर अगली कार्रवाई पर

उर्मिला सनावर की पोस्ट सामने आने के बाद एक बार फिर अंकिता हत्याकांड चर्चा के केंद्र में आ गया है। अब सबकी निगाहें एसआईटी और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं कि क्या वाकई इस मामले में कोई बड़ा खुलासा होने वाला है या फिर यह पोस्ट महज दबाव बनाने की रणनीति है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.