Saturday, September 5, 2026

तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन ने रौंदा बुजुर्ग दंपति, मौके पर ही तोड़ा दम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के रामपुर-नैनीताल नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बस का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। मूल रूप से चमोली जिले के हरमल गांव निवासी 66 वर्षीय कलम सिंह दानू और उनकी पत्नी 60 वर्षीय हीरा देवी बुधवार सुबह वे दिल्ली जाने के लिए यूआईआरडी कार्यालय के पास सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.