भोंपूराम खबरी,गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलखदेवा में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवरातों पर हाथ साफ करते हुए सीसीटीवी कैमरो के डीवीआर को भी अपने साथ ले गए सुबह जानकारी मिलने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस भी जांच में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलख देवा निवासी ईश्वर सिंह पुत्र गुरदित सिंह निवासी अलख देवा अपने पुत्र सिमरनजीत सिंह के पास लगभग ढाई महीने पूर्व कनाडा गए थे उनकी गैर मौजूदगी में उनके भाई घर में चक्कर लगाते थे और घर की लाइटिंग वगैरा भी जला देते थे बीती रात लगभग 12 बजे अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर घर का मुख्य गेट तोड़कर घर में घुस गए और घर के अंदर कमरों में सेफ अलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया लोगों का कहना है कि लगभग 2 घंटे अज्ञात चोरों ने तसल्ली बख्श पूरे घर को खंगाला और जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर को भी अपने साथ ले गए सुबह जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया लोगों का कहना है कि बीच गांव में इतनी बड़ी चोरी पुलिस के लिए चुनौती है इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और जानकारी हासिल की ईश्वर सिंह के भाई ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा होना चाहिए वहीं पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएग




