Saturday, September 5, 2026

टांडा जंगल में मिली अज्ञात शव, मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। हल्द्वानी रोड टांडा जंगल में सड़क किनारे अज्ञात लाश मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैली। सूचना पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर थानाध्यक्ष पंतनगर सुंदरम शर्मा को रेंजर ने सूचना दी कि डिमरी ब्लाक प्लांट 19 टांडा जंगल सड़क किनारे लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस के अधिकारियों को मिली। जंगल में लाश मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर सीओ पंतनगर डीआर वर्मा, थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा,एसआई अशोक कुमार समेत पुलिस कर्मी पहुंचे।

एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम निहारिका तोमर भी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर मौके पर राहगीरों की भी भीड़ जमा हो गई। एसपी सिटी का कहना है कि मृतक के गले में निशान हैं। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.