Friday, September 4, 2026

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुरवासियो को मिली काशीपुर बाईपास निर्माण की सौगात शुक्रवार को गाँधी पार्क खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पहली रुद्रपुर पहुँचे भारत सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13.72 करोड़ की लागत से बनने वाले काशीपुर बाईपास पास निर्माण का शिलान्यास किया।

वही इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर शिव अरोरा ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर स्वागत किया, मुख्यमंत्री धामी रुद्रपुर पहुँचने पर अभिन्दन किया, विधायक ने कहा निश्चित रूप से जिस घड़ी का बरसो से इंतजार था वह शुभ दिन आ गया ज़ब रुद्रपुर क्षेत्र को जाम से निजाद दिलाने वाला काशीपुर बाईपास के निर्माण कार्य का शिलान्यास हमारे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलो द्वारा किया गया। उन्होंने कहा आने वाले कुछ दिनों मे काशीपुर बाईपास का निर्माण कार्य आरम्भ होगा जिसका शिलान्यास हो गया है

वह रुद्रपुर क्षेत्र की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री जो रुद्रपुर क्षेत्र के विकास के लिये चिंतित रहते है ओर उनके विकास परख सोच के अनुरूप लगातार रुद्रपुर मे एक के बाद एक मेरे प्रयास पर विकास कार्य हो रहें जिसमे काशीपुर बाईपास निर्माण भी शामिल है साथ ही सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करते है।

विधायक बोले रुद्रपुर की जनता को जो उन्होंने वादा किया था की काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण करेंगे ओर यहाँ से निकलने वाले लाखो लोगो को जाम से निजाद दिलाएंगे निश्चित रूप से पूर्व जनप्रतिनिधि के इस प्रस्ताव को केंसिल करवाने के कारण इस प्रोजेक्ट मे समय लगा लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे रुद्रपुर क्षेत्र मे तेज गति से विकास हो रहा है काशीपुर बाईपास निर्माण जल्द ही आरम्भ होगा ओर क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.