Friday, September 4, 2026

पंतनगर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हुआ भव्य स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को पंतनगर पहुंचे, जहां उनका उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय प्रशासन एवं अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित BRAIN 3.0 (Building Research and Innovation Network) कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत सबसे पहले गांधी हॉल में आम प्रदर्शनी (Mango Exhibition) का अवलोकन किया जाएगा, जिसके बाद उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।

उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के Pantnagar Transformation Agenda की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा उत्तराखंड के कृषि मंत्री अपने विचार रखेंगे और कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार को नई दिशा देने पर जोर देंगे।

इसके बाद BRAIN 3.0 की परिकल्पना एवं भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. कश्यप, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ तथा देश-विदेश से आए पूर्व छात्र (Alumni) भी भाग ले रहे हैं।

दोपहर में प्रतिभागी पंतनगर की 3D फिल्म, विश्वविद्यालय संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय की भावी विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा, समूह फोटो, पूर्व छात्रों के सुझाव और हाई टी का आयोजन होगा। शाम को कुलपति की ओर से रात्रिभोज का आयोजन भी किया जाएगा।

BRAIN 3.0 का उद्देश्य कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और पूर्व छात्रों के सहयोग से पंतनगर विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करना है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.