Saturday, September 5, 2026

यहां अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार जा रहे यात्रियों की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें कर सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना आज सुबह की है जब हरियाणा निवासी चार युवक हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह नारसन में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनकी कार में एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों और आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 को कॉल की। सूचना पर 108 एम्बुलेंस यूके 07 – जीए – 3120 के चालक अभिनव कुमार एवं ईएमटी अंकित सैनी मौके पर पहुंचे और घायलो को उठाकर सिविल अस्पताल रुड़की लेकर गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जिसका नाम हेमंत सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी संबल हरियाणा बताया गया है। वहीं घायलों के नाम लोकेश पुत्र भगवान एवं राहुल पुत्र सुभाष व अन्य बताया गया है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.