Saturday, September 5, 2026

यहां बेकाबू ट्रक घर में घुसा, हादसा टला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पंतनगर के शांतिपुरी गेट के पास सोमवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। एक अनियंत्रित ट्राला सड़क किनारे बने घरों में जा घुसा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मकान और बिजली आपूर्ति को भारी नुकसान पहुंचा।

सोमवार रात करीब एक बजे यूपी 21/सीटी 1073 नंबर का ट्राला लालकुआं की ओर जा रहा था। शांतिपुरी गेट के पास चालक को नींद आ जाने के कारण ट्राला अनियंत्रित हो गया और तारा सिंह के मकान में घुस गया। ट्राले ने किचन की दीवार तोड़ दी, जिससे किचन का सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, प्रदीप सिंह के मकान की दीवारों में भी दरारें आ गईं।

हादसे में 11 हजार वोल्टेज का एक बिजली का पोल भी तीन हिस्सों में टूट गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। “पोल टूटने की वजह से इलाके में बिजली बाधित हो गई है। मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है, जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।”

फिलहाल, ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन मकान और बिजली आपूर्ति को भारी नुकसान हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.